दोस्तों आपको इस ब्लॉग में essay on tree in Hindi के बारे में जानने मिलेगा। पेड़ पर निबंध हिंदी में लिखना बहुत ही ज्यादा आसान होता है क्योंकि पेड़ के बारे में हर कोई जानता है।
पेड़ का महत्व हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा है पेड़ से हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। पेड़ के बारे में जितना बोला जाए उतना कम है क्योंकि यह हमारे जीवन में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।
Essay on tree in Hindi का टॉपिक हमारे स्कूल और कॉलेजों में बहुत ज्यादा दिया जाता है क्योंकि यह एक बहुत ही शानदार टॉपिक होना चाहता है निबंध लिखने के लिए।
तो चलिए शुरू करते हैं Essay on tree in Hindi।
Table of Contents
पेड़ पर निबंध हिंदी | Essay On Tree In Hindi In 100 , 300 And 500 Words
100 शब्दो में पेड़ पर निबंध – tree essay in hindi in 100 words
पेड़ का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। अगर पेड़ नहीं रहेंगे तो पृथ्वी पर कोई भी प्राणी जिंदा नहीं रहेंगे, अगर पेड़ नहीं रहेंगे तो हम सांसे नहीं ले पाएंगे क्योंकि पेड़ से ही हमें ऑक्सीजन मिलता है और हम जीवित रहते हैं।

पेड़ों से हमें लकड़ी मिलती है फल मिलता है छांव मिलता है। पेड़ का पृथ्वी पर तापमान नियंत्रित रखने में बहुत बड़ा योगदान होता है क्योंकि जब गर्म हवा ताप पृथ्वी पर बढ़ता है तब वृक्ष से निकलने वाली हवाओं से और ठंडा हो जाता है जिससे हमारे पृथ्वी का तापमान नियंत्रित रहता है।
अगर पेड़ नहीं रहेंगे तो हमारे धरती पर सूखा भी पड़ जाएगा क्योंकि पेड़ों से ही पृथ्वी पर अधिक से अधिक वर्षा होती है। पेड़ हमारे धरती को और भी अधिक उपजाऊ बनाते हैं। जिस तरह से हमारे पृथ्वी पर पेड़ों को काटा जा रहा है आने वाले समय में इसकी भरपाई इंसानों को करनी पड़ेगी।
300 शब्दों में पेड़ पर निबंध | tree essay in Hindi in 300 words
पेड़ों की वजह से ही हमारे धरती पर ऋतु बदलती हैं। जब गर्मी का मौसम आता है तब हमें ठंडी हवा लेने के लिए ही पेड़ का सहारा लेना पड़ता है। मनुष्य इतना मतलबी हो चुका है की वह उसी वृक्ष को काट रहा है जो उसे हवा ,लकड़ी ,फल ,सब्जी ,फूल इत्यादि सामग्री देता है।
पेड़ों की वजह से ही हमारे धरती पर तापमान में संतुलन बना रहता है जब अधिक गर्मी बढ़ती है तो पेड़ों की वजह से वह फिर से ठंडी हो जाती है क्योंकि पेड़ों से ठंडी हवाएं निकलती है।
मनुष्य का जीवन भी पेड़ों पर निर्धारित है क्योंकि हम जो सांस लेते हैं ऑक्सीजन के रूप में वह पेड़ों से ही निकलती है अगर धीरे-धीरे इसी तरीके से पेड़ कटते रहे तो ऑक्सीजन की मात्रा कम होती जाएगी जिससे इंसान को सांस लेने में समस्या उत्पन्न होगी।
पेड़ों की वजह से हमारे मनुष्य मैं भी बहुत बदलाव आते हैं पेड़ एक प्राकृतिक संसाधन है जिससे हमेशा ऑक्सीजन निकलता है जो मनुष्य के लिए बहुत लाभकारी और जीवनमय रहता है। जो लोग अपना जीवन अधिकतर वृक्षों के आसपास गुजारते हैं उनको कभी भी बीमारी और किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या नहीं उत्पन्न होती है।

वह हमेशा तंदुरुस्त रहते हैं और जो लोग पेड़ से दूर रहते हैं उनको कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। जो लोग शहर में रहते हैं उनसे कहीं ज्यादा तंदुरुस्त गांव के लोग रहते हैं क्योंकि गांव में अच्छी हवा है जो पेड़ों से आती है और शहरों में पेड़ों का कम होना वहां पर बीमारी बढ़ने का कारण भी बन जाता है।
हम मनुष्य पेड़ पौधों को बचाने की जगह पर उनको काटते जा रहे हैं और पेड़ पौधे हमारी हर तरह से सेवा करते हैं। अगर आज आप और हम जिंदा हैं तो पेड़ पौधों की वजह से ही जिंदा है फिर भी हम उनका ख्याल नहीं रखते। जब पेड़ पौधे हमारे लिए इतना कुछ करते हैं तो हमारे भी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम उनका अच्छे तरीके से ख्याल रखें को काटने से बचे।
Read Also – शिक्षा का महत्व पर निबंध 2021 – Best Importance Of Education Essay In Hindi
500 शब्दों में पेड़ पर निबंध | tree essay in Hindi in 500 words
वृक्ष हमारे जीवन में भगवान का दिया हुआ एक वरदान स्वरुप है। अगर वृक्ष हमारे धरती पर ना रहे तो इस धरती पर रहने वाले सभी प्राणियों के जान संकट में आ सकती है क्योंकि तब उनको शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिलेगा सांसे लेने के लिए हर जगह वही गंदी हवाएं रहेंगे जिससे प्राणियों के जान जा सकती हैं।
वृक्ष हमारे लिए बहुत कुछ करते हैं चाहे वह घर बनाने से हो या फिर खाना खाने के लिए। हर चीज हमें पेड़ पौधों से ही मिलती है। पेड़ पौधे से हमें खाने के लिए कॉल सब्जियां इत्यादि मिलती है और जब हमें घर बनाना होता है उस में इस्तेमाल की जाने वाली लकड़िया भी हमें पेड़ों से ही प्राप्त होती हैं।
पेड़ों की वजह से ही हमारे धरती पर ऋतु बदलती हैं। जब गर्मी का मौसम आता है तब हमें ठंडी हवा लेने के लिए ही पेड़ का सहारा लेना पड़ता है। मनुष्य इतना मतलबी हो चुका है की वह उसी वृक्ष को काट रहा है जो उसे हवा ,लकड़ी ,फल ,सब्जी ,फूल इत्यादि सामग्री देता है।

गांव में जब वृक्ष किसानों और गांव वासियों की बहुत ज्यादा मदद करते हैं जब किसान खेत में कड़ी धूप में खेती करते हैं फिर उसके बाद वह जब थक जाते हैं तो उस पेड़ के शीतल छांव में आकर आराम करते हैं।
पेड़ पौधों से हमें औषधि मिलती है। पेड़ पौधों से बने औषधियां बहुत ही लाभकारी होती है यह शहरों में मिलने वाली दवाइयों से भी ज्यादा अधिक असर दिखाती हैं।
पेड़ पौधों की वजह से ही हमारे पृथ्वी पर वर्षा होती है क्योंकि पेड़ों से जो हवा निकलती है उसमें पानी वाष्प बनकर आसमान में उड़ते हैं फिर वही वर्षा ऋतु आने पर वह वाष्प पानी बनकर जमीन पर गिरते हैं जिससे वर्षा होती है यह सब वृक्षों के कारण ही होता है।
पेड़ पौधों की वजह से ही आसमान में जो ओजोन परत है जिससे सूर्य की पराबैंगनी किरणें जमीन पर आने से रुकती हैं। अगर पेड़ की मात्रा दिन-ब-दिन कम होती जाएगी तो आसमान में ओजोन परत कम होता जाएगा और इससे सूर्य की पराबैंगनी किरणें डायरेक्ट हमारे धरती पर पड़ेगी जिससे प्राणियों का रहना मुश्किल या जीवन समाप्त हो सकता है।
हमें पेड़ पौधों को काटने से बचना चाहिए क्योंकि हमारे धरती पर पहले से ही बहुत वृक्ष काटे जा चुके हैं जिससे पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा कम होती जा रही है। पेड़ पौधे हमारे लिए बहुत कुछ करते हैं हमें हमारा घर बनाने के लिए लकड़ी प्रदान करते हैं ठंडी के मौसम में जब में ठंड लगती है तो आग जानने के लिए लकड़िया प्रदान करते हैं खाने के लिए फल सब्जी इत्यादि देते हैं।
जब पेड़ पौधे हमारे लिए इतना कुछ करते हैं तो हमारी भी यह जिम्मेदारी है कि हम उनका ख्याल रखें। पेड़ों को बचाएं क्योंकि पेड़ जीवित रहेगा तभी आप भी जीवित रहेंगे।
निष्कर्ष ( conclusion )
इस पूरे निबंध से यही निष्कर्ष निकलता है कि हमें हमारे पेड़ों को बचा के रखना चाहिए क्योंकि पेड़ हमारी हर तरीके से सेवा करते हैं और हमें जीवित रखने में बहुत बड़ा योगदान निभाते हैं इसलिए हमें पेड़ों को नहीं काटना चाहिए उनका ख्याल रखना चाहिए।
दोस्तों आपको यह टॉपिक essay on tree in Hindi कैसा लगा यह कमेंट करके बताइए और अगर आपको इस टॉपिक से रिलेटेड कोई सवाल है तो आप वह भी भेज जब पूछ सकते हैं हम आपको उसकी पूरी जानकारी अवश्य देंगे। अगर आप किसी और टॉपिक पर भी निबंध चाहते हैं तो आप वह भी कमेंट कर दीजिए हमारी टीम आपको उस पर भी निबंध प्रोवाइड कर आएगी।
आप को business ideas in hindi की पूरी जानकारी आप को असली ज्ञान पर मिल जाएगा